सेवा भारती द्वारा संचालित सराय पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। सराय के प्रबंधक सुनील कालिया ने बताया कि यहां 270 मरीजों और उनके साथ आए परिजनों के रहने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मनसा देवी ट्रस्ट की ओर से सराय में ठहरे लोगों को दिन में तीन समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिल रही है। इसके अलावा सराय में किचन की सुविधा भी दी गई है, जिसके उपयोग के लिए 20 रुपये प्रति घंटा शुल्क लिया जाता है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन मरीजों और परिजनों के लिए सहायक साबित हो रही है, जो लंबे इलाज के दौरान किफायती और व्यवस्थित ठहराव की तलाश में रहते हैं।