फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा के शख्स ने कबाड़ में खरीदे छह हेलीकॉप्टर

Thu, 24 Jun 2021 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

पंजाब के मानसा में छह हेलीकॉप्टर आकर्षण का केंद्र बने हैं। दरअसल, एमएम इंटरप्राइजेज ने भारतीय वायुसेना के छह कंडम हेलीकॉप्टर को कबाड़ में खरीदा है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना ने अपने छह कंडम हेलीकॉप्टरों की नीलामी के लिए चार महीने पहले ऑनलाइन निविदा जारी की थी। देशभर से खरीदारों ने ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा लिया। हालांकि सबसे अधिक बोली मानसा के एमएम इंटरप्राइजेज ने लगाई। इसके बाद वायुसेना ने हेलीकॉप्टर नंबर जेड 2062, जेड 2063, जेड 2164, जेड 2165, जेड 2343 व जेड 2344 को फर्म को सौंप दिया। एमएम इंटरप्राइजेज के मालिक मिट्ठू राम अरोड़ा और उनके पुत्र डिंपल अरोड़ा ने बताया कि 1988 से वे स्क्रैप का काम कर रहे हैं और अक्सर ही गाड़ियां व अन्य बड़ी मशीनरी खरीदते रहते हैं। अब छह हेलीकॉप्टरों को स्क्रैप में खरीदने के लिए देशभर के कई कारोबारियों ने नीलामी में हिस्सा लिया था।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें