फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को अनमोल सम्मान

Sat, 20 Feb 2021 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 21 किसानों को पंजाब में अनोखे तरीके से नमन किया गया। इन किसानों के परिवारों पर लोगों ने फूल बरसाए और जान देने वाले किसानों को नमन किया। पंजाब के रोपड़ में आयोजित खेल मेले के दौरान किसान आंदोलन में शहीद हुए 21 किसानों के परिवारों को सोने के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। रोपड़ में हर वर्ष वार्षिक अंतरराष्ट्रीय खेल मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह खेल मेला किसान संघर्ष के शहीदों को समर्पित रहा।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें