फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाला मामले के मास्टरमाइंड लविश चौधरी के राइट हैंड नवाब हसन ने ईडी चंडीगढ़ के सामने रिमांड के दाैरान कई नए खुलासे किए हैं। नवाब हसन को ईडी चंडीगढ़ ने बीते वीरवार देर रात उत्तर प्रदेश के शामली से दबोचा था। नवाब हसन ने ईडी चंडीगढ़ को रिमांड के दौरान बताया कि इस फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले के नेटवर्क में उसने अपने नीचे 32 एजेंट तैयार कर रखे हैं। नवाब ने रिमांड के दौरान इन 32 एजेंटों के नाम, पत्ता और मोबाइल नंबर तक ईडी चंडीगढ़ को उपलब्ध कराए हैं। अब ईडी चंडीगढ़ नवाब हसन के चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली ट्राईसिटी के अलावा पश्चिमी यूपी और हिमाचल प्रदेश में फैलाए उसके नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे एजेंटों को धरपकड़ शुरू कर दी है। ईडी के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो नवाब हसन इस फॉरेक्स ट्रेडिंग के मास्टरमाइंड लविश चौधरी को सात शेल कंपनियों के जरिए पैसा पहुंचाता था। ईडी ने तीन शेल कंपनियों में 350 करोड़ रुपये फ्रीज किए हैं।