फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: आहार विशेषज्ञ ने बताया सर्दियों में स्वास्थ्य और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

सर्दियों में लिए जाने वाले आहार पर जानकारी देते हुए आहार विशेषज्ञ डॉ. रचना ने बताया कि ठंड के मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, ऐसे में ऊर्जा से भरपूर और पौष्टिक भोजन जरूरी है। दिन की शुरुआत गर्म पानी, हर्बल टी या अदरक-तुलसी की चाय से करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि मौसमी सब्जियां—जैसे गाजर, पालक, मेथी और सरसों का साग—ठंड में शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल्स प्रदान करती हैं। डॉ. रचना के अनुसार सर्दियों में तिल, गुड़ के लड्डू, बाजरा और ज्वार जैसे मिलेट्स का सेवन शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है। इसके साथ ही बादाम, अखरोट, काजू और मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स भी ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। रोजाना भोजन में अंडे, दालें, चना और पनीर जैसे प्रोटीन स्रोत शामिल करना भी फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि अदरक, हल्दी और काली मिर्च जैसे मसाले न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि संक्रमण से भी बचाते हैं। सर्दियों में प्यास कम लगने के बावजूद शरीर को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत रहती है, इसलिए दिनभर हल्का गुनगुना पानी पीने की सलाह दी गई। शाम के समय सूप, दलिया और खिचड़ी जैसे गर्म और हल्के भोजन को बेहतर विकल्प बताया गया। डॉ. रचना ने कहा कि मौसम के अनुसार सही आहार अपनाने से ठंड से बचाव के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें