फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कार संग डूबने लगा ड्राइवर, 'देवदूत' बने फायरकर्मी, जान बचाई

Tue, 25 Aug 2020 06:47 PM IST
ajay kumar वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

तेज बारिश के चलते सीटीयू वर्कशॉप के पास बने रेलवे अंडरपास में करीब पांच फुट पानी के भराव में एक होंडा सिटी कार डूब गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने चालक की जान बचाकर कार को किसी तरह बाहर निकाला। घटना के अब एक दिन बाद कार को बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई थी। इसके चलते सीटीयू वर्कशॉप के पास रेलवे अंडरपास में काफी पानी जमा हो गया। इस दौरान दड़वा की ओर से आ रही पंजाब नंबर की होंडा सिटी कार पानी में पूरी तरह डूब गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें