फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ललित कला प्रदर्शनी: उभरते कलाकारों की रचनाओं का प्रदर्शन

सेक्टर 19 के ली कार्बूजिए सेंटर स्थित ओपन हैंड स्टूडियो में चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में उनकी कलाकृति लगाई गई है जो सप्ताह के अंत में चलने वाली कार्यशाला में भाग लिया था। उन्हीं प्रतिभागियों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। यह प्रदर्शनी 28 जनवरी तक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे से देख सकते हैं। सोमवार को प्रदर्शनी बंद रहेगा। इन कलाकृतियों में प्रिंट मेकिंग, चित्रकला, मिट्टी के बर्तनों की प्रदर्शनी शामिल है। इस कार्यक्रम में छात्र, उभरते कलाकार और कला प्रेमी शामिल हैं। भीम मल्होत्रा ने बताया कि अकादमी हमेशा से छात्रों और उभरते कलाकारों के लिए आगे बढ़कर काम करता आया है। प्रदर्शनी में अकादमी के इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जो 1 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित 14 दिवसीय गहन इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान इंटर्नशिप कार्यक्रम में उनकी भागीदारी, स्टूडियो में योगदान और सीखने के लिए प्रशिक्षुओं को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। हमने प्रदर्शनी में शामिल विद्यार्थियों से बात की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें