पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. रवींद्र खैवाल ने दिवाली के दौरान अस्थमा और सांस संबंधी मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण मरीजों की स्थिति को बिगाड़ सकता है। ऐसे में घर के भीतर रहें, मास्क पहनें और इनहेलर का नियमित उपयोग करें। साथ ही, बिना धुआं और बिना आवाज वाली ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने की अपील की, ताकि त्योहार खुशियों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे सके।