फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मकर संक्रांति पर कैंबवाला में ऐतिहासिक दंगल, पहली बार भैंसों का इनाम

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 13 Jan 2026 02:56 PM IST

कैंबवाला के स्टेडियम में हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाली कुश्ती को लेकर गांव के लोग अभी से रोमांचित हैं। इस बार खास बात यह है कि गांव के इतिहास में पहली बार तीन भैंस दी जाएंगी। इस बार थोड़ा सा बदलाव भी किया गया है। जिनके घर बेटा हुआ है वह पहलवानों को इनाम में भैंस देंगे। इनमें गांव निवासी भूपिंदर दीप, विंदर और गुरदेव सिंह शामिल हैं। गांव कैंबवाला के स्टेडियम में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर कुश्ती होगी। यह कुश्ती सालाना लोहड़ी मेले के अगले दिन होती है और गांव की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। इस बार छह प्रमुख पहलवानों के बीच मुकाबला होगा। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें