फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं किया ये काम तो 30 नवंबर के बाद बंद हो सकती है आपकी पेंशन, देखें कारोबार की बड़ी खबरें

Mon, 04 Nov 2019 03:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

एसबीआई ने पेंशनधारकों को 30 नवंबर 2019 तक अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करने को कहा है। अगर ग्राहकों ने ऐसा नहीं किया, तो उनकी पेंशन रोकी जा सकती है। 

मैकडोनाल्ड ने अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक को कंपनी से बाहर कर दिया है। ईस्टरब्रुक का कंपनी के एक कर्मचारी के साथ संबंध था, जिसके चलते कंपनी ने उन्हें निकालने का फैसला लिया। 

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल को भारी-भरकम बेलआउट पैकेज देने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दोनों कंपनियों से वीआरएस और मुद्रीकरण योजना में तेजी लाने को कहा है। 

सोमवार सुबह से यात्रियों को किफायती दामों में हवाई सफर कराने वाली इंडिगो के नेटवर्क में दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। इस संदर्भ में कंपनी ने कहा है कि नेटवर्क की समस्या के कारण सुबह से कंपनी के सिस्टम डाउन है, जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर सेवाओं में भी दिक्कत आ रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें