फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न, मुस्लिमों ने तिरंगा लहराकर लगाए भारत माता की जय के नारे

Wed, 07 May 2025 03:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक कार्रवाई की गूंज सीवान में भी सुनाई दी। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी, के जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इस कार्रवाई से सीवान में उत्साह और गर्व का माहौल है।

शहर की बड़ी मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय सहित सभी वर्गों के लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। 'भारत माता की जय' और 'इंडियन आर्मी जिंदाबाद' के नारे गूंजे, जबकि पटाखों और आतिशबाजी से खुशी का इजहार किया गया। स्थानीय निवासी मोहम्मद इरफान ने कहा, "पाकिस्तान के आतंकियों ने कायराना हमला किया था, लेकिन हमारी सेना ने घर में घुसकर बदला लिया। हम सरकार और सेना के साथ हैं।" 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न, मुस्लिमों ने तिरंगा लहराकर लगाए भारत माता की जय के नारे

सीवान के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि आतंक का कोई मजहब नहीं होता, और इस कार्रवाई ने देश को और मजबूत किया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर स्थानीय व्यापारी और युवाओं ने भी सेना की बहादुरी की सराहना की। इस जश्न ने साबित कर दिया कि सीवान का हर नागरिक देश की एकता और सुरक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह भी पढ़ें: जानें ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले बिहार के मुस्लिम स्कॉलर्स, मदरसा बैहरूल उलूम में मना जश्न

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें