फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav on Amit Shah: 'हम बिहारी हैं, डरेंगे क्या..' अमित शाह को तेजस्वी यादव का जवाब | Bihar Elections

किशनगंज के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के अलता हाट मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में तेजस्वी यादव ने भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव आते ही विरोधी सिर्फ लालू प्रसाद यादव और उन्हें गाली देने लगते हैं। शाह की उस टिप्पणी का जवाब देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेजस्वी को सबक सिखाया जाएगा, तेजस्वी ने जोश से कहा, “हम बिहारी हैं, डरेंगे क्या? एक बिहारी सब पर भारी।” उनके इस बयान ने भीड़ में जोश भर दिया और सभा के माहौल को पूरी तरह चुनावी तेवर में बदल दिया। किशनगंज के कोचाधामन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे थे। जहां कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के अलता अंतर्गत खेल मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बड़े जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने भाजपा और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के पक्ष में वोट की अपील किए है। सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी को उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 'गीदड़ भभकी' से न डरने की बात कही। तेजस्वी ने जोर देकर कहा, जब मेरे पिता उनके आका से नहीं डरे तो "मैं उनका बेटा हूं, अमित शाह की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव वर्षों से भाजपा और आरएसएस से लड़ रहे हैं। तेजस्वी ने श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान लालू प्रसाद यादव द्वारा आडवाणी की गिरफ्तारी का जिक्र किया, जिसका उद्देश्य मुस्लिम वोट बैंक को गोलबंद करना था। तेजस्वी यादव ने मौजूदा एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी सिर्फ तेजस्वी और लालू जी को 'गाली' देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आने पर फिर से केस और मुकदमे किए जा रहे हैं, लेकिन वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें