फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav Assets: तेजस्वी के पास इतनी संपत्ति, चुनावी हलफनामे में दी जानकारी | Bihar Assembly Elections

Video Updated Thu, 16 Oct 2025 02:40 PM IST

राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को उन्होंने हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चर्चा थी कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे केवल राघोपुर सीट से ही मैदान में उतरेंगे। वर्तमान में तेजस्वी इसी सीट से विधायक हैं। ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि वे फुलपरास से भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। इसमें तेजस्वी यादव के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। साथ ही, उनकी पत्नी राजश्री यादव और बच्चों के नाम पर भी कुछ संपत्तियां दर्ज हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं। NDA गठबंधन ने सीट शेयरिंग का एलान कर दिया है। बीजेपी और हम के बाद अब JDU ने भी आज अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही चिराग की पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव दो चरणों में होना है। पहला चरण का मतदान छह नवंबर को है। 14 नवंबर को परिणाम जारी होगा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें