फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: बेगूसराय में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, क्या बोले राजनेता? | Giriraj Singh

Video Updated Fri, 24 Oct 2025 06:54 PM IST

बिहार में सियासी पारा हर दिन चढ़ता ही जा रहा है और इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बेगूसराय की धरती पर पहुंच चुका है। आज 24 अक्तूबर की शाम को राजनेताओं से जनता के मुद्दे पर सवाल पूछे गए। इसके साथ ही उनके दावों-वादों को तोला गया कि किसके पक्ष में सियासी हवा बह रही है। जनता की उम्मीदें और सवाल क्या हैं? पहले जानते हैं चाय पर चर्चा और युवाओं से चर्चा के दौरान क्या बातें हुईं। चाय पर चर्चा के दौरान एक युवा महागठबंधन समर्थक ने कहा कि बिहार की सियासत महागठबंधन की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि बेगूसराय की सभी सात विधानसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। उनका कहना था कि राहुल गांधी का मिशन सिर्फ बिहार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है। महागठबंधन के नेताओं ने जनता का दुख-दर्द समझा है और लोगों से जुड़ने का काम किया है। हमारे नेता तेजस्वी यादव हैं, यह हम शुरू से मानते आए हैं। अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई है। विपक्ष को हमने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके करारा जवाब दिया है। बेगूसराय जिले की सभी सात सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। ऐसा कहना है एक अन्य महागठबंधन समर्थक का। उनका कहना है कि यहां अमिताभ भूषण के सामने कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ भी बोल देते हैं। कभी कहते हैं कि तीन दिन में विश्वविद्यालय बनाएंगे, तो कभी हर सप्ताह ‘विक्रांत’ बनाने की बात करते हैं। लेकिन हकीकत में कुछ नहीं होता। तेजस्वी यादव ने जो कहा, वह करके दिखाया है। शिक्षकों की बहाली कराई गई है और जनता से किए वादे पूरे किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में भाजपा और जदयू की सरकार रही है, लेकिन कोई खास काम नहीं हुआ। हमारा नेता तेजस्वी यादव ही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें