फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर पहुंचे राहुल गांधी, BJP-JDU पर साधा निशाना! | Bihar Assembly Elections

Video Updated Wed, 29 Oct 2025 04:43 PM IST

महागठबंधन घोषणा पत्र जारी के बाद आज से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में एक साथ नजर आएं। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर में पहुंचे। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत में ही एनडीए पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब बिहार की जनता इस खटारा सरकार से उब चुकी है। अब वक्त आ गया है नया बिहार बनाने का। युवाओं का बिहार बनाने का। इसके बाद राहुल गांधी पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि आप सब बारिश में यहां आएं आपका स्वागत है। मैं देश में जहां भी जाता हूं कि वहां बिहार के युवा मिलते हैं। आपने दिल्ली बनाई। बेंगलुरु, गुजरात, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों को बनाने में मदद की। विदेशों के विकास में भी आपने मदद की। लेकिन, आप बताओं जब आप देश विदेश के विकास में मदद कर सकते हो तो बिहार के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। खुद को अति पिछड़ा कहते हैं लेकिन बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या आप अपने लिए ऐसा पिछड़ा प्रदेश चाहते हो? हमें वो बिहार चाहिए जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हो। बिहारियों को यहां ही अपना भविष्य दिखाई दे। आपको पलायन नहीं करना पड़े। हमलोग बिहार को सबसे आगे ले जाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे का प्रयोग कर रही है। भाजपा के हाथ में ही रिमोट कंट्रोल है। उसे सामाजिक न्याय से कोई लेना देना नहीं है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें