बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “राजद के लोग जिस जंगलराज की पाठशाला से पढ़े हैं, वहां ‘अ’ से अपहरण, ‘फ’ से फिरौती और ‘घ’ से घोटाला सिखाया जाता है।” मोदी ने कहा कि इनकी राजनीति परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर टिकी है, जबकि एनडीए सरकार विकास और सुशासन की नीति पर चलती है। उनके इस भाषण पर भीड़ ने तालियों से जोरदार प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि बिहार को फिर से अपराध और अराजकता की राजनीति में नहीं, बल्कि विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।