फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रील बनाते-बनाते गंगा में समाई; नाविकों ने देख लिया और फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

Tue, 10 Mar 2026 08:36 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोकामा

रील्स बनाने के जुनून के कारण एक लड़की की जान को खतरा हो गया, लेकिन समय पर मौजूद लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई। ऐसा ही मामला आज मोकामा के हाथीदह क्षेत्र से सामने आया, जब राजेंद्र सेतु से ट्रेन से बेगूसराय जा रही एक लड़की अचानक गंगा नदी में गिर गई। घटना में लड़की को गंभीर चोटें आईं।

नौकिकों और कंपनी कर्मचारियों की मदद से बचाई गई जान

खतरे की इस स्थिति में राहत की बात यह रही कि वहां नाविक तैनात थे, जो रोजाना मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। इसके अलावा, एफ्कोन्स कंपनी का डबल ट्रैक रेल ब्रिज का काम भी चल रहा था। सभी लोगों ने मिलकर लड़की को नदी से बाहर निकाला और ऊपर लाया। फिर कंपनी के एंबुलेंस के माध्यम से उसे स्थानीय महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार लड़की की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश

परिवार ने दी जानकारी

लड़की के भाई और पिता ने बताया कि वे बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी के निवासी हैं। जख्मी लड़की साक्षी कुमारी अपने भाई के साथ पटना से परीक्षा देकर वापस बेगूसराय लौट रही थी। इसी क्रम में राजेंद्र सेतु के पास पहुंचते ही वह गेट पर चली गई और हादसे का शिकार हो गई। हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की रील्स बनाने के चक्कर में गंगा नदी में गिर गई। इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें