बिहार में हिजाब को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। इस पूरे मामले पर GTCH के प्रिंसिपल प्रोफेसर महफूजुर रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हिजाब खींचने जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि केवल उसे हटाने के लिए कहा गया था। प्रोफेसर रहमान के अनुसार, इस घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इससे इस्लाम को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।