बिहार के सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच एक बार फिर से वार-पलटवार का दौर शुरु हो गया है, दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर, तेजस्वी और सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साध रहे हैं। प्रशांत किशोर के आरोप पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया था।