फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 03:26 PM IST

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र से जबरन ‘पकड़ौआ विवाह’ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उसकी जबरन शादी करा दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में मदद की गुहार लगाता दिख रहा युवक
वीडियो में युवक खुद को बंधक बताते हुए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि उसे 24 घंटे से कमरे में बंद कर रखा गया है। वायरल वीडियो में युवक की पहचान कालेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है युवक
परिजनों के अनुसार, नीतीश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। वह घर से पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसकी शादी करा दी।

शादी के दौरान बेहोश हो जाता है युवक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाता है। इसके बावजूद मौजूद लोग उसे संभालकर शादी की रस्में पूरी कराते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश घिरे तो सम्राट क्या बोले? कोर्ट को लेकर विधानसभा में जिरह

पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें