फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर पहुंचे दरभंगा प्रमंडल के नए डीआईजी, अपराध व सीएम कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Updated Sun, 18 Jan 2026 01:41 PM IST

समस्तीपुर/दरभंगा प्रमंडल के नवपदस्थापित डीआईजी मनोज कुमार तिवारी शनिवार देर शाम अचानक समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही 24 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। डीआईजी ने हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत जिले के सभी डीएसपी मौजूद रहे।

पढे़ं: 'कांग्रेस बन चुकी है निराशा की प्रतीक पार्टी', सांसद विवेक ठाकुर का तंज; राहुल गांधी पर भी निशाना इसके बाद डीआईजी मनोज कुमार तिवारी पुलिस अधिकारियों के साथ कर्पूरीग्राम पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड स्थल और गोकुल फुलेश्वरी चरण कर्पूरी महाविद्यालय परिषद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि समस्तीपुर जिले की पुलिसिंग संतोषजनक है और गंभीर आपराधिक मामलों में डिक्शन (उद्घाटन/उद्भेदन) का अनुपात बेहतर है। समीक्षा के दौरान उन्होंने नियमित दिवा एवं रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने, शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखने तथा हाल के दिनों में जेल से छूटे अपराधियों पर थाना स्तर से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें