भागलपुर के नाथनगर उपद्रव मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत ने पटना में सरेंडर कर दिया। शनिवार की देर रात सवा 12 बजे के करीब वो अपने दर्जनों समर्थकों के साथ स्टेशन के पास मौजूद हनुमान मंदिर के मुख्य गेट पर पहुंचे। इस दौरान वहां एडिशनल एसपी राकेश दुबे के नेतृत्व मे पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उन्होंने नाथनगर की पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंसा फैलाने के असली आरोपियों को नहीं पकड़ा जा रहा है।