फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Update: पटना के सभी स्कूलों का समय बदला, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Video Updated Thu, 11 Dec 2025 02:07 PM IST

बिहार में पक्षिणी विक्षोभ के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। पछुआ हवा 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। आज सुबह काफी ठंड महसूस हुई। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इधर, पटना, पूर्णिया बेगूसराय, रोहतास, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके कारण बाइक और कार चालकों को दृश्यता कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। इन जिलों में कुछ जगहों पर दृश्यता महज 50 मीटर रहा। इधर, पटना में बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों का समय भी बदल गया है। अब कक्षा आठवीं तक सुबह साढ़े आठ बजे से पहले किसी भी स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें