फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने कहा-सावधान रहें | Patna Weather

बिहार में अब दिन में भी कनकनी महसूस होने लगी है। धूप तो हर दिन निकलती है लेकिन ठंड कम नहीं हो रही है। लोगों को सुबह भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पछुआ हवा की गति बढ़ने से कनकनी महसूस हो रही है। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि लोग हर हाल में सावधानी बरतें। आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के छाने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें