नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सभी सियासी दल किसी न किसी बहाने से अपने विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में जुट गई है। इधर, पटना में जदयू कोटे से मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार के आवास जदयू के सभी विधायकों को भोज में आमंत्रित किया गया था। 5 विधायकों को छोड़कर सभी विधायक भोज में शामिल हुए।