अक्सर हम सब कार से छोटे या लंबे सफर का मजा लेते हैं। अपनी गाड़ी में हम सुरक्षित और आराम महसूस करते हैं। कार चलाने में हम कितनी भी सावधानी बरत लें लेकिन कभी न कभी कुछ न कुछ परेशानी आ जाती है जो दुर्घटना की वजह बनती है। ऐसे में कार की एक खराबी होती है ब्रेक्स का फेल हो जाना। ऐसे स्थिति में समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। ब्रेक्स फेल होने से हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।