फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 23 July 2025: क्या कहती है आपकी राशि, मेष से लेकर मीन तक जानें हाल

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 23 Jul 2025 05:17 AM IST

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
मेष 
आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। 

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज आप रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। 

मिथुन
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है। आज आपकी परेशानी दूर होगी। 

कर्क
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। 

सिंह
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर में आ रही बाधा दूर होगी। 

कन्या
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। 

तुला
आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। 

वृश्चिक
आज आप धैर्य व साहस से काम लें। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। कामों को लेकर भागदौड़ कर सकते हैं। 

धनु
कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ें। 

मकर 
आज आपको मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। 

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वाहन का प्रयोग आप सावधानी से करें। कोई दुर्घटना हो सकती है। 

मीन
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। व्यवहार से आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें