फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 21 December 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Dec 2025 04:29 AM IST

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी साथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे थे, तो आप अपने माता-पिता से पूछ कर जाएं ,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा न उखाड़े, नहीं तो वाद विवाद  खड़ा हो सकता है।

वृषभ राशि
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकते हैं।  आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन उसमें आप अपनी इगो को बीच में ना लेकर आए, नहीं तो वह बढ़ सकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मिथुन राशि
आज आपको कार्य क्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपके आपसी वाद विवाद खड़े होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगती है और घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी और आपका कोई परिजन यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो उसे भी  आप मानने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपके ऊपर यदि कुछ कर्जो था, तो  उसे भी आप आसानी से उतार सकते हैं। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, जूते, मोबाइल आदि की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी इन्कम भी बढ़ेगी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें