फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 16 December 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

Tue, 16 Dec 2025 05:52 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिला जुला  रहने वाला है। आपकी इन्कम बेहतर रहेगी और यदि आपने किसी योजना में धन का इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह भी आपके लिए बेहतर लाभ लेकर आएगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ना होगा। छोटे बच्चों की पढ़ाई लिखाई की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन अपना कोई काम अपने दूसरे के भरोसे ना छोड़ें।

वृषभ राशि
आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि आप किसी बैंक आदि से कुछ कर्जा लेने की सोच रहे थे, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपके मन परेशान रहेगा।  आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है, इसलिए आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और आप अपने नए घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। आपकी अपने अधिकारियों से भी कोई बहसबाजी हो सकती हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी वाद विवाद को लेकर कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। ससुराल पक्ष के  किसी व्यक्ति से यदि रिश्ते में कड़वाहट चल रही थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना हैं। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले।

कर्क राशि
आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी और यदि संतान और आपके बीच कोई लड़ाई झगड़ा की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसमें चुप लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी माताजी से किसी बात को लेकर मतभेद  हो सकता है और  आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें