चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सीएम को नौ सूत्री ज्ञापन भी भेजा।
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि वह लंबे समय से 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किए जाने, रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलाए जाने, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ा कर 15000 हजार किए जाने सहित नौ सूत्री मांगों के निराकरण के लिए आंदोलित हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों में समिति के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. बिजेंद्र पोखरियाल, जिला उपाध्यक्ष तेग सिंह राणा, जयेद्र बिष्ट, प्रताप चौहान, मोहनानंद, जगमोहन सिंह रावत, बचन लाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, जयेंद्र पाल सिंह, बृजमोहन उनियाल, जगदीश प्रसाद भट्ट, सुरमा देवी आदि शामिल थे।