डा. हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों पर जोशी ने कहा कि वे हमारे वरिष्ठ और जमीन से जुड़े नेता हैं। वे ऐसा कदम नहीं उठाएंगे। जोशी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हरक सिंह भाजपा के साथ खड़े रहेंगे।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी पहुंचे थे। यहां पत्रकारों ने हरक सिंह व हरीश रावत के बीच फोन पर हुई बातचीत पर गणेश जोशी से बातचीत की। डा. हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने के कयासों को जोशी ने सिरे से नकार दिया। जोशी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि हरक सिंह रावत ऐसा कोई कदम उठाएंगे। हरक सिंह ने स्वयं कहा था कि हरीश रावत उन्हें जेल भिजवाना चाहते थे। सीमांत जनपद में विशेषज्ञ डाक्टरों व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर जोशी ने कहा कि इस संबंध में वह डीजी स्वास्थ्य से बात करेंगे।