भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि आगामी विस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को किसी भी दल का उम्मीदवार हरा नहीं पाएगा। उन्होंने टिकट तय होने के बाद सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करने को कहा।
सोमवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के जिला मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जोशियाड़ा में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर बूथ सत्यापन का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर से सत्यापन कार्य की जांच होने है। ऐसे में किसी बूथ पर सत्यापन नहीं हो पाया, तो उसे शीघ्र पूरा कर लें। गंगोत्री विस के चुनाव प्रभारी जगत चौहान ने कहा कि सबके संयुक्त प्रयास से ही दोबारा सत्ता हासिल होगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह, मुुरारी लाल भट्ट, सुधा गुप्ता, सूरत गुसाईं, लोकेंद्र बिष्ट, देशराज बिष्ट, अजीतपाल, दिनेश रावत, दलबीर नेगी, सुरेंद्र पंवार, गिरीश रमोला, पवन नौटियाल, विजय बहादुर रावत, सुरेश चौहान, जगमोहन रावत, चंदन पंवार, विनीता रावत, विक्रम, भूपेंद्र चौहान, राजेश चंद्र, भजन राणा, नत्थी सिंह, जयबीर चौहान, विजयपाल मखलोगा, ललिता, महावीर, नागेंद्र, प्रताप, भारत भूषण, संतोषी, मनोज, महादेव, अरविंद, अनिल, मनोज, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।