फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नीति से दूर होंगीं संघर्ष कर रहे राज्य के खिलाड़ियों की समस्याएं समस्याएं : सीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते सीएम पुष्कर स? - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य में पहली बार आयोजित हुई 23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा के शुभारंभ के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को कई सौगात दीं। सीएम धामी ने कहा कि जब तक खिलाड़ी संघर्ष करता है उसे तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे खिलाड़ियों की समस्याएं खेल नीति-2021 से दूर होंगी। खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सरकार की ओर से परिवहन, आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 अप्रैल तक चलने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा में 28 राज्यों की 51 महिला और पुरुष टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सोमवार को स्टेडियम में एनसीसी कैडेट्स ने सीएम का स्वागत किया। फिर दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, बिहार, गुजरात समेत प्रतिभागी राज्यों की टीमों ने मार्चपास्ट कर शपथ ली। इसके बाद छतरपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आम आदमी के बच्चों को भी अब किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खेल नीति 2021 लागू होने के बाद खिलाड़ियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 4600 और 4800 ग्रेड पे की नौकरी दी जाएगी। ओलंपिक में पदक लाने वालों को समूह ‘ख’ में 5400 ग्रेड पे पर सीधी भर्ती के तहत नौकरी दी जाएगी। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छतरपुर की टीम को सीएम ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने में जुटी है। कहा कि राज्य खेलों के विकास का केंद्र बन सकता है। इसके बाद सीएम ने खेल ध्वज को फहराकर तमिलनाडु व उड़ीसा की टीम का मैच देखा। वहां मंडलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आंनद भरणे, मेयर रामपाल सिंह, डीएम युगल किशोर पंत, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम प्रत्यूष सिंह आदि थे।
पहली बार राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली लद्दाख की टीम का सीएम ने जताया आभार
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली लद्दाख की टीम के खिलाड़ियों का आभार जताया। धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की टीम भी प्रतियोगिता में पहुंची है। खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करने के लिए कहा कि किसी ने ठीक ही कहा है ‘धूप में निकलो घटाओं में नहाकर देखो, जिंदगी क्या है किताबों को हटाकर देखो’, ‘देश के नौजवान आसमान छू रहे हैं’। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें