फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप की जिला स्तरीय बैठक में अक्तूबर से दिसंबर महीनो में होने वाले कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

विज्ञापन
विहिप की जिला स्तरीय बैठक का शुभारंभ करते प्रांत सह मंत्री शर्मा और अन्य। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। विहिप की जिला स्तरीय बैठक में अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक के महीने में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। विहिप के प्रांत सहमंत्री धीरेंद्र शर्मा ने कहा कि देेवभूमि उत्तराखंड में मठ, मंदिरों और संतों की सेवा, सुरक्षा करने की संगठन के कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विहिप की जिला स्तरीय बैठक का शुभारंभ संगठन के प्रांत सह मंत्री धीरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाठक, जिला मंत्री यशपाल राजहंस, जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी मधु ग्वाल, नगर संयोजिका लता गोयल, नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी पूजा जिंदल ने किया। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक के माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि 13 अक्तूबर दुर्गाष्टमी (शस्त्र पूजन), 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक हुतात्मा दिवस (रक्तदान), 11 नवंबर को गोपाष्टमी (गो पूजन), 14 दिसंबर गीताजयंती (शौर्य दिवस), 23 दिसंबर स्वामी श्रद्धानंद (बलिदान दिवस) सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं से परामर्श भी किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा, जिला संयोजक सचिन गौतम, विशाल दक्ष, अरुण, राजकुमार चंद्रा, देव चंद्र, गौरव, सोनू प्रजापति आदि थे। (संवाद)
विहिप के बाजपुर और रामनगर प्रखंड में पदाधिकारी घोषित
बाजपुर। विहिप की बैठक में सतीश गर्ग को विहिप का बाजपुर प्रखंड उपाध्यक्ष, राजकुमार चंद्रा को नगराध्यक्ष, शोभित कांबोज को प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल बनाया गया। जबकि किशोर शर्मा को रामनगर प्रखंड मंत्री, सतेंद्र रावत को प्रखंड सह मंत्री, नीरज वर्मा को प्रखंड गोरक्षा प्रमुख, अश्वनी कश्यप को प्रखंड सत्संग प्रमुख, पार्वती देवी को प्रखंड शिवजी का मातृशक्ति प्रमुख, विवेक पपने को बजरंग दल प्रखंड का सह संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें