फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल

विज्ञापन
बाजपुर के गांव हरिपुरा जबरान में हाथियों ने रौंदी धान की फसल को देखते किसान। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गांव हरिपुरा जबरान क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने चहलकदमी कर धान की एक एकड़ फसल चौपट कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। शनिवार देर रात हाथियों के झुंड ने गांव हरिपुरा जबरान में कई खेतों में घुसकर धान की फसल को रौंद दिया। रविवार सुबह जाकर किसानों ने खेतों जाकर चौपट फसल को देखा। ग्रामीणों के अनुसार हरिपुरा जबरान निवासी विपिन की एक एकड़ धान की फसल चौपट हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी पिछले एक पखवाड़े से खेतों में घुसकर धान की फसल को चौपट कर रहे हैं। वन अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें