फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के झांसे में आई छात्रा से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने से खुला मामला, मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Sep 2024 10:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सहेली के झांसे में आकर 12वीं की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पंतनगर में सहेली के झांसे में आकर 12वीं की एक नाबालिग छात्रा अपनी आबरू लुटा बैठी। आरोपी युवक ने छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 और 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई रुद्रपुर दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पंतनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री क्षेत्र के एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। वह अपनी एक सहेली के साथ स्कूल जाती थी। स्कूल जाने के दौरान रास्ते में पंतनगर निवासी उसका एक मित्र मिलता था। बताया कि जब उनकी पुत्री ने 10वीं की परीक्षा पास की तो सहेली ने उससे पार्टी करने को कहा। पुत्री ने मना कर दिया। परंतु सहेली बार-बार जिद करने लगी।

इस पर सहेली के बताए नियत स्थान पर बेटी उससे मिली, जिसके बाद सहेली उसकी पुत्री को अपने मित्र के सरकारी आवास पर ले गई। वहां पहले से सहेली का मित्र व क्षेत्र निवासी मित्र नीरज मौजूद था। पार्टी के लिए कोल्ड ड्रिंक, मोमोज व चिप्स आदि भी रखे थे जिन्हें खाने के बाद उनकी पुत्री को चक्कर आने लगा। इसके बाद उसने घर जाने की बात कही लेकिन सहेली के तबीयत ठीक होने तक रुकने की बात पर वह वहीं सो गई और लगभग एक घंटे बाद नींद खुलने पर अपने घर आ गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: फंदे से लटका मिला पंतनगर विश्वविद्यालय का कर्मचारी, परिवार में मचा कोहराम

आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद आरोपी नीरज ने पुत्री को फोन कर पुल के पास मिलने बुलाया लेकिन पुत्री ने मना कर दिया। इस पर उसने पुत्री के अश्लील फोटो होने और उसे फेसबुक व इंस्टाग्राम पर डालने की धमकी दी। इससे वह डर गई और उससे मिलने चली गई। आरोपी नीरज उसकी अश्लील फोटो दिखाते हुए उसे अपने साथी के आवास पर ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, इस दौरान उसने उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो भी बना ली।

आरोपी के मित्र ने रिपोर्ट न करने की बात कही थी
पीड़ित छात्रा को पता चल गया था कि नीरज ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। फिर भी वह उससे मिलता था। छात्रा के मना करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता। इस दौरान आरोपी ने 28 अगस्त को छात्रा की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसके बाद बीती तीन सितंबर को नीरज के मित्र उसके घर आकर रिपोर्ट न करने की बात कही थी। 

नाबालिग छात्रा ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने व इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है। यह संगीन अपराध है। मामले में आरोपी नीरज के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 व पाॅक्सो में केस दर्ज किया है। युवक फरार है जिसकी तलाश में टीम लगी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, रुद्रपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें