फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: फंदे से लटका मिला पंतनगर विश्वविद्यालय का कर्मचारी, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 09 Sep 2024 10:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी अज्ञात कारणों से अपने घर में फंदे से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला पंतनगर विश्वविद्यालय का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी अज्ञात कारणों से अपने घर में फंदे से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जवाहर (52) जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में कृषि श्रमिक के पद पर कार्यरत थे और परिसर के एन ब्लॉक में सपरिवार रहते थे। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सोमवार सुबह लगभग छह बजे उनका बेटा चाय देने उनके कमरे में गया तो पिता को लुंगी के सहारे छप्पर की बल्ली से लटका पाया। बेटे ने घटना की सूचना सुरक्षा विभाग सहित पुलिस को दी। करीब आठ बजे पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- वेल्डिंग की दुकान में टूटे रिश्ते: खून से सना फर्श देख सहमे लोग, संपत्ति विवाद में रेत दिया छोटे भाई का गला
विज्ञापन


मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटे व एक बेटी है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें