फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार एसोसिएट्स प्रोफेसर को कुचला, मौत

विज्ञापन
मृतक अमन मित्तल का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। सरिये से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एसोसिएट प्रोफेसर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड, छुटमुलपुर हरिद्वार निवासी अमन मित्तल (33) पुत्र अरविंद मित्तल पिछले दस माह से यहां मानपुर रोड स्थित विश्वनाथ कालोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। वह जसपुर रोड पर ग्राम बक्सौरा स्थित ग्लोबल फार्मेसी रिसर्च इंस्टीट्यूट में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से इंस्टीट्यूट जा रहे थे। करीब पौने दस बजे कुंडा थाने से कुछ मीटर की दूूरी पर पीडब्ल्यूडी कालोनी के सामने सरिये से भरे एक ट्रक के चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद इंस्टीट्यूट के निदेशक दीपक तेवतिया समेत स्टाफ के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रिया मित्तल और पांच वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें