पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड पे देने की मांग के लिए रुद्रपुर से शुरू हुई न्याय यात्रा शनिवार को खटीमा में संपन्न हुई। रुद्रपुर से पैदल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा और ओमकार सिंह ने सीएम के जनसंपर्क अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय पर जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने सीएम के 16 जून को लिखे पत्र का हवाला दिया और कहा कि 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा था। लेकिन अक्तूबर 2020 में 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर शासन ने 2800 रुपये का ग्रेड पे आदेश जारी कर दिया। यह गलत है। उन्होंने पुलिस कर्मियों की सेवा को देखते हुए 20 वर्ष की संतोषजनक सेवा के पश्चात 4600 पे ग्रेड दिए जाने की मांग की।
हरदा ने पदयात्रा में जाहिर की एकजुटता
रुद्रपुर। पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग के लिए दो सामाजिक कार्यकर्ताओं की पदयात्रा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सराहा है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर पैदल यात्रा में एकजुटता जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि हाथ में तिरंगा थामे दोनों नौजवान रुद्रपुर के सुशील गाबा एवं ओंकार ढिल्लो हैं। इधर, सुशील और ओंकार ने पैदल यात्रा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की लिखी पोस्ट को उत्साह बढ़ाने वाला बताया है। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती। वे विभिन्न माध्यमों से आवाज उठाते रहेंगे। (संवाद)
खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय में सीएम के जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद जोशी को ज्ञ?- फोटो : KHATIMA