फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलवाने की तैयारी

विज्ञापन
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण एडीआरएम विवेक गुप्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की कवायद परवान चढ़ी तो जल्द ही रामपुर से काठगोदाम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेगी। इज्जत नगर मंडल के एडीआरएम (अपर मंडल रेल प्रबंधक) विवेक गुप्ता ने शुक्रवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेन के संचालन की तैयारियों और पावर हाउस निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए एडीआएम गुप्ता ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कोरोना गाइडलाइन से संबंधित नियमों का पालन कराया जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन संबंधी मशीनों के संचालन, सब स्टेशन व पावर हाउस के निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभी यूपी के रामपुर तक ही इलेक्ट्रिक ट्रेन की सुविधा है। अब रामपुर से काठगोदाम तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसे लेकर शुरुआती तैयारियों के साथ ही इलेक्ट्रिक इंजन के लिए पावर हाउस भी बनाया गया है। वहां रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया, गुलाब सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें