फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांच को आंच नहीं, मैं किसी भी जांच के लिए तैयार : यशपाल आर्य

विज्ञापन
बाजपुर में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते नवनिर्वाचित विधायक आर्य। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। नवनिर्वाचित विधायक यशपाल आर्य के बाजपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान आर्य ने एनएच घोटाले के संबंध में कहा कि सांच को आंच नहीं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को यशपाल आर्य विधायक बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे। राम भवन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आर्य ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझ पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार सेवा का मौका दिया है। वह क्षेत्र के विकास और ज्वलंत समस्याओं के लिए मजबूती से पहल करेंगे। विपक्षी की भूमिका को वह मजबूती से निभाएंगे। क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। कहा कि 2012 में वह पहली बार चुनाव लड़े थे। तब लोगों ने कहा आर्य जीतने के बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं देंगे।
इस चुनाव में उन्हें बाहरी बताया गया लेकिन जनता ने उन पर विश्वास जताया है। वह जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। कहा कि बाजपुर क्षेत्र उनकी कर्मभूमि है। वह यहां से भागने वाले नहीं है। एनएच घोटाले के संबंध में उन्होंने कहा कि सांच को आंच नहीं।
विज्ञापन

वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम को नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. नरेंद्र खत्री ने किया। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, ब्लॉकाध्यक्ष अनिल सेन, जीत सिंह, कदीर अहमद, हामिद अली, बब्बू सैफी, डीके जोशी, उत्तराखंड वाल्मिकी दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, आशु आदि थे।
एनएच 74 घाटाले की पुन: जांच के लिए किया प्रदर्शन
बाजपुर। एनएच-74 की पुन: जांच, तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मंत्री सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए ग्रामीणों, किसानों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार राजेंद्र सिंह सनवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को रामलीला मैदान में क्षेत्र के ग्रामीण, किसान, भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में लोग तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनएच 74 के मामले में पुन: जांच करने, घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई करने, एनएच परिधि के अंतर्गत आने वाले किसानों को तहसील से खसरा खतौनी उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन किया। कहा कि एनएच 74 घोटाले के आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर राकेश कुमार गुप्ता, रितेश शर्मा, अमित चौहान, राजकुमार, ओमप्रकाश, मुकेश, केवल सिंह, जितेंद्र पासी, कोमल, चरण, दीपक, चेतराम, रामअवतार, प्रीतम, धीरेंद्र कुमार, बाबूराम, राजेश आदि थे।

बाजपुर तहसील में प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें