गदरपुर में विरोध प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
विधानसभा क्षेत्र में पैर जमाने में जुटी आम आदमी पार्टी में बगावत के स्वर उभर रहे हैं। हाल ही में पार्टी में शामिल हुए जरनैल सिंह काली को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने का कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।
डॉ. आनंद कुमार विश्वास के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने अपना निर्णय को वापस नहीं लिया तो कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि हाईकमान ने लंबे समय से पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। वहां डॉ. वली अहमद मंसूरी, अजीत मौर्य, सलीम बाबा, मोहम्मद अहमद पेंटर, धर्मवीर डोगरा, प्रदीप विर्क, हरीश रावत सहित अनेक मौजूद रहे। (संवाद)