फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों और किसानों दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रुद्रपुर आवास विकास गुरुद्वारे में शहीद किसानों व जवानों को श्रद्धांजलि देते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों और जम्मू के पुंछ में शहीद हुए जवानों को रविवार को आवास विकास गुरद्वारे में किसानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उत्तराखंड में आई आपदा में मारे गए की लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों और सीमा में शहीद जवानों की आत्मा को वाहेगुरु शांति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही कई लोग बेसहारा हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि दिवंगतों की आत्मा की शांति के साथ ही आपदा में बेसहारा हुए लोगों को सहारा मिले। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान और मजदूर हर गरीब व जरूरतमंद के साथ में खड़ा है। वहां पर तरविंदर सिंह मारवाह, सलविंदर सिंह कलसी, कर्म सिंह पड्डा , वीर सिंह , गुरजीत सिंह, करनजीत सिंह संतोष रंधावा, निर्मल हंसपाल, जितेंद्र संधू, देवेंद्र विर्क, अमन सिंह ढिल्लों आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें