फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में होगी धान की परख फिर जाएगा मिलों में

विज्ञापन
काशीपुर मंडी में बैठक करते किसान, अधिकारी और राइस मिलर्स। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
अब किसानों का धान बिकने के लिए सीधे मिलों में नहीं जाएगा। पहले मंडी में इसे मानकों पर परखा जाएगा, उसके बाद धान तुलने के लिए मिलों में ले जाया जाएगा। किसान, मिलर्स और अधिकारियों के बीच हुई कई घंटे की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नवीन अनाज मंडी में किसानों की बैठक हुई। बैठक के दौरान किसानों ने कहा कि धान बेचने में किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राइस मिलों पर धान ले जाने पर मिल मालिक नमी और मिलावट के नाम पर मनमानी कटौती करते हैं। धान तुलवाने में पूरे दिन का समय लगता है। किसानों ने एसएमओ (वरिष्ठ विपणन अधिकारी) दिनेश कुमार और मंडी सचिव वर्षा गुप्ता को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद किसानों की बैठक मंडी सचिव के कार्यालय में हुई। बैठक में एसएमओ, मंडी सचिव, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गोयल और हिमांशु अरोरा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि किसान कई घंटे के इंतजार के बाद धान तुलवाने पहुंचते हैं। इसके बाद उनसे कहा जाता है कि धान खराब है, नमी अधिक है।
विज्ञापन

तुलवाना है तो 1500 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर बेच दो। इस तरह किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। जितेंद्र ने कहा कि किसान मिलों में धान तुलवाने नहीं जाएगा। किसान मंडी में ही धान तुलवाएगा। किसी तरह की कोई अनावश्यक कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर मंडी में धान नहीं तौला गया तो किसान आंदोलन करेंगे। उन्होंने मंडी सचिव से आढ़तों में धान की बोली लगवाने और धान को साफ करने के लिए पंखा लगवाने की मांग की।
भाकियू युवा के प्रवक्ता मनप्रीत सिंह ने कहा कि धान खरीद के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि आपस में सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए राइस मिलर धान मंडी में तुलवाने पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्या है। धान ट्राली से उतारने के लिए मजदूरों की व्यवस्था किसान करें।
जीतू ने बताया कि बैठक के दौरान तय हुआ कि किसान धान लेकर मंडी जाएंगे। मंडी में अधिकारियों की मौजूदगी में नमी और मिलावट की जांच होगी। किसान अगर सहमत नहीं होगा तो वह अधिकारियों और किसान नेताओं के समक्ष अपनी शिकायत रखेगा। मंडी में मानक तय होने के बाद किसान अपना धान तुलवाने के लिए मंडी में ले जाएंगे।
बैठक में राईस मिलर्स एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष हिमांशु अरोरा, मोहित अग्रवाल, आशीष, नरेश, कुलदीप, किसान नेता जीत सिंह, बलजिंदर सिंह संधू, टीका सिंह सेनी, किसान क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, दर्शन सिंह, इकबाल सिंह, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें