फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन 12वीं लिस्निंग प्रतियोगिता की ओपन चैंपियनशिप कनिका ने जीती

विज्ञापन
फोटो बाजपुर के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। यूसी मास उत्तराखंड की ओर से आयोजित ऑनलाइन 12वीं लिस्निंग प्रतियोगिता में लेवल वन की ओपन उत्तराखंड चैंपियनशिप कनिका खुल्लर ने जीती। प्रतियोगिता में बाजपुर क्षेत्र के 19 बच्चों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला आलापुर स्थित धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यूसी मास उत्तराखंड के निर्देशक धर्मेंद्र सिंह, ममता तोमर, गीता खत्री और डा. कुमार विमल लखटकिया ने किया। इस दौरान ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता आयोजक आशु खुल्लर ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में दिव्यांशी, सक्सेना, हरनूर सोढी, ऋतिका, उज्जवल जैन, रिधिम गर्ग, भविष्य भाटिया ने मेरिट की ट्रॉफी जीती। लेवल वन की ओपन उत्तराखंड चैंपियनशिप की विजेता कनिका खुल्लर रही। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर, प्रियाशुं गुप्ता, दीपक राय, केपी सिंह, गौरव, रुपाली सक्सेना आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें