फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 रोडवेज बसों के फर्स्ट एड बॉक्स के लिए मिली दवाइयां

विज्ञापन
रुद्रपुर डिपो में परिचालक को फर्स्ट एड बॉक्स के लिए दवाइयां देता कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर डिपो की 17 बसों के फर्स्ट एड बॉक्स के लिए काठगोदाम स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला से दवाइयां उपलब्ध हो गई हैं। बुधवार को डिपो कार्यालय में स्टेशन प्रभारी ने रूटों पर जाने से पहले परिचालकों को दवाइयां उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27 जून के अपने अंक में नई बसों में दवाएं नहीं, पुरानी में फर्स्ट एड बॉक्स ही गायब शीर्षक से समाचार को प्रकाशित किया था। इसमें परिवहन निगम की लापरवाही से यात्रियों को हो रही असुविधाओं को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए रोडवेज प्रबंधन ने अपनी बसों के फर्स्ट एड बॉक्स के लिए दवाइयां उपलब्ध करानी शुरू कर दी हैं। बस स्टेशन प्रभारी ब्रह्मानंद ने कहा कि काठगोदाम स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से रुद्रपुर डिपो की 17 बसों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स की दवाइयां आदि उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके साथ ही शीघ्र और बसों के लिए भी दवाइयां मिलने की उम्मीद है। बस स्टेेशन प्रभारी ने कहा कि रूट से लौटने के बाद परिचालकों को दवाइयां काउंटर पर वापस करनी होंगी। उसके बाद रूट पर जाने वाले दूसरे परिचालक को दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि फर्स्ट एड बॉक्स में दवाइयां उपलब्ध होने से रास्ते में यात्रियों को चोट आदि लगने की स्थिति में दवा की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें