सितारगंज में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी माले के लोग।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने एसडीएम कार्यालय पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में काश्तकारों का शोषण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि साल भर में पेट्रोल और डीजल की 66 बार मूल्य वृद्धि हुई है।
बुधवार को प्रदर्शन के दौरान सीटू के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महंगाई के कारण किसानों की फसल के उत्पादन की लागत दोगुनी हो गई है। पेट्रोल, डीजल में वास्तविक कीमत का दो गुना से अधिक टैक्स वसूलकर सरकार अपने खजाने भरने में लगी है। कृषि उत्पादों में किसान को एमएसपी तक नहीं मिलता है। जबकि बाजार में कृषि उत्पादों के दाम किसानों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए तीन कानून लागू किए हैं। बैठक में सभी फसलों की एमएसपी गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, चीनी मिल को तत्काल चालू करने आदि की मांग की गई। वहां लखविंदर सिंह, गुरवीर सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह, प्रगट सिंह आदि थे।