फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर, जसपुर में फुंकेगए रावण और मेघनाथ के पुतले

विज्ञापन
काशीपुर पायते वाली रामलीला में धू-धू कर जलते रावण का पुतला। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। कोरोना महामारी के चलते विजयादशमी पर्व सीमित दायरे में मनाया गया। सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करते हुए श्री रामलीला मैदान में रावण और मेघनाद के 35-35 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

देर शाम करीब सात बजे राम, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों ने रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। वहां एसपी प्रमोद कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी, महापौर ऊषा चौधरी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील मियां, प्रबंधक महेश अग्रवाल, स्वतंत्र पैगिया, मनोज अग्रवाल, आकाश गर्ग, मुकेश शर्मा, स्वतंत्र पैगिया आदि थे।
जसपुर में भी बुराइयों के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को मोहल्ला चौहानान श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों की ओर से बड़े शिव मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया। जहां रावण के पुतले का दहन किया गया। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, गायत्री सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सनी प्रधान, नवीन अग्रवाल, शिव कुमार भारती आदि थे।
विज्ञापन

सुल्तानपुरपट्टी में आज फूंकेेंगे रावण-मेघनाद के पुतले
सुल्तानपुरपट्टी। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल स्वरूप ने बताया कि सुल्तानपुरपट्टी में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन शनिवार को किया जाएगा। यहां दशहरे के एक दिन बाद रावण दहन करने की परंपरा है। यहां दशहरा मेले में महिलाओं के लिए मीना बाजार भी लगाया जाता है। मीना बाजार में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। पुतलों के दहन से पूर्व नगर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें