फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी से कम खरीद पर भड़के किसान, राईस मिलर्स को थाने पहुंचाया

विज्ञापन
जसपुर कोतवाली में राइस मिलर्स और किसानों को समझाते विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। एमएसपी से कम दामों पर धान की खरीद करने की शिकायत पर किसानों ने राइस मिल स्वामी का घेराव किया। भाकियू की सूचना पर विधायक भी मौके पर पहुंच गए। किसानों ने राइस मिल स्वामी को कोतवाली में लाकर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में राइस मिल मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हलदुआ गांव निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह अपना धान एक राइस मिल में बेचने के लिए गया था। राइस मिल स्वामी ने बताया कि दशहरे के कारण सरकारी खरीद बंद है। इस कारण वह उसका धान 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगा। किसान ने भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों और विधायक आदेश चौहान को इस बारे में जानकारी दी। विधायक चौहान और किसानों ने मौके पर पहुंचकर राइस मिल स्वामी को खरी-खोटी सुनाई।
किसानों ने राइस मिल स्वामी को कार में बैठा कर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने मिल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी होने पर राइस मिलर्स भी कोतवाली पहुंच गए। राइस मिल स्वामी और भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के बीच कोतवाली में घंटों चली पंचायत में दोनों पक्षों में फैसला हो गया। बातचीत के बाद किसान ने अपनी तहरीर वापस ले ली। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि राइस मिलर्स ने एमएसपी पर धान खरीदने का आश्वासन दिया है। राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि गलतफहमी के कारण विवाद हो गया था, जो सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें