दिनेशपुर में रंगमंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : RUDRAPUR
दुर्गा पूजा महोत्सव के चौथे दिन महानवमी पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर हवन यज्ञ में आहुति दी और मन्नतें मांग कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर के सामने बनाये गये हवन कुंड में मुख्य पुरोहित सुरंजन चक्रवर्ती ने आहुति दिलवाई। पूजा कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी भाग लिया। उधर रंगमंच पर दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।
बुधवार रात रंगमंच पर कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी समाजसेवी चंद्रकांत मंडल और मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर के एमडी डॉ. दीपक छाबड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों के साथ उत्तराखंड की प्रसिद्ध हल्द्वानी की नूपुर नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। शुक्रवार को दशमी पूजा के बाद मां का दर्पण विसर्जन होगा। संवाद
दिनेशपुर में रंगमंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में महानवमी पूजा के तहत हवन यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR